खाना बनाते समय कुकर फटने से महिला घायल
बदायूं, अप्रैल 29 -- खाना बनाते समय कुकर फटने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को परिजनों ने उझानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया यहां से हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया। इलाके के गांव हजरतगंज निवासी 55 वर्षीय महिला सत्यवती पत्नी सीताराम सुबह के समय कुकर में दाल बना रही थी। काफी देर तक सीटी नहीं आने पर उन्होंने जैसे ही कुकर को हिलाने की कोशिश की वैसे ही कुकर अचानक फट गया। कुकर फटते ही घर में हड़कंप मच गया। परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सक की सलाह पर परिजन बरेली ले गए जहां उनका उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- उझानी में कुकर फटा, महिला गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.