अमरोहा, दिसम्बर 4 -- घर में अकेली रह रही वृद्धा की खाना बनाते वक्त साड़ी में आग लग गई। वृद्धा आंखों से कम दिखाई देने की वजह से बाहर नहीं भाग सकी और वह चारपाई पर गिरकर बुरी तरह जल गई। घर से धुंआ निकलता देख बाहर बैठे लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोप के मुताबिक सूचना के करीब दो घंटे बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। वृद्धा को जब तक सीएचसी लाया गया लेकिन मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा कला निवासी 75 वर्षीया मनोरमा देवी घर में अकेली रहती थीं। उनके पति योगेंद्र गुप्ता की करीब 25 वर्ष पूर्व व दत्तक पुत्र अमृतलाल गुप्ता तथा पुत्र वधू की भी काफी पहले मौत हो चुकी है। एक पोता बहजोई में चाय की दुकान चलाता है जबकि दूसरा अलीगढ़ में यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। ब...