समस्तीपुर, मार्च 9 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा पंचायत के वार्ड 5 में रविवार की रात एक घर में आग लग गई। इसमें गंभीर रूप से एक महिला झुलस गई। आनन फानन में उसे इलाज को लेकर भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतका की पहचान रामचंद्र दास की पत्नी फूलपरी देवी (60) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामचंद्र दास के घर में खाना बन रहा था। इसी दौरान उनके घर में आग लग गई। देखते ही देखते आसपास के अन्य घरों में भी आग की लपटें फैल गयी। आग की लपट को देखकर फूलपरी देवी अपने बकरी को बचाने घर के अंदर गई। इसी दौरान वह गंभीर रूप से झुलस गयी। शोर मचाने पर जुटे स्थानीय लोगों ने निजी पंप की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग की तेज लपटों ने आसपास के कई घरों को अपने आगोश में ले लिया...