जहानाबाद, जुलाई 29 -- यूं तो देवर-भाभी का रिश्ता बेहद ही प्यारा और घर में हंसी-मजाक का होता है। लेकिन बिहार के जहानाबाद में एक देवर इतना बड़ी हैवान बन गया कि उसने मामूली सी बात पर गुस्सा होकर अपनी भाभी का सिर धड़ से अलग कर दिया। इस वारदात के बारे में जिसने भी सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद जिला अंतर्गत परसबिगहा थाना क्षेत्र के चैनपुरा इमादपुर गांव में बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे धारदार हथियार से गला काटकर सनकी देवर ने अपने भाभी की हत्या कर दी। मालूम हो कि सनकी देवर कुणाल कुमार के छोड़कर परिवार के अन्य सदस्य धान रोपने के लिए खेत में गए हुए थे। कहा जा रहा है कि इस दौरान कुणाल ने अपनी भाभी से खाना मांगा। उसकी भाभी अंशु थाली में देवर को खाना परोसने गई थीं। खाना परोसने के दौरान भाभी के हाथ में कुछ मिट्टी लगी हुई थ...