नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- पीलीभीत, हिन्दुस्तान संवाद। शादी के बाद अक्सर ही पति-पत्नी के बीच छोटे-मोटे झगड़े होते रहते हैं। लेकिन कभी-कभी ये झगड़े जानलेवा बन जाते हैं। पीलीभीत जिले के पूरनपुर से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां खाना बनाने से मना करने पर पति इस कदर बौखलाया कि उसने दूसरी पत्नी को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी को घर में बंद कर पति फरार हो गया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव अभयपुर माधोपुर निवासी मनजीत सिंह ने 27 नबंवर को पत्नी संदीप कौर से खाना बनाने को कहा। संदीप कौर ने घर में आटा न होने की बात कहते हुए खाना बनाने से मना कर दिया। इस पर मंजीत आग बबूला हो गया।...