बांदा, जुलाई 3 -- बांदा। खाना न बनाने पर पति से विवाद पर पत्नी ने कमरे में रस्सी से फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गंछा गांव के मजरा बीच का पुरवा निवासी राजू ने बताया 35 वर्षीय पत्नी रिंकी ने गुरुवार रात कमरे में छप्पर की धन्नी में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो घरवालों ने दरवाजे की कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। तब परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर कमरे में पहुंचे देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेलिया। पति ने बताया कि र...