कानपुर, मई 10 -- - गोविंदनगर के रतनलाल नगर का मामला, 18 पर रिपोर्ट कानपुर, संवाददाता। गोविंदनगर में पार्टी के बीच खाना न खिलाने से मना करने पर दबंगों ने रेस्टारेंट संचालक को पीटने के बाद कांच की बोतल सिर पर दे मारी। इसके बाद पथराव कर तोड़फोड़ भी की। इलाकाई लोगों के आने पर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने आठ नामजद समेत 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।गुजैनी रतनलाल नगर निवासी अनुभव शुक्ला के मुताबिक शनिवार देर शाम वह अपने श्रीमान नाम के रेस्टोरेंट पर बैठा था। तभी बर्रा निवासी प्रतीक सैनी अपने दो से तीन साथियों के साथ आया और खाना खिलाने की बात कही। कार्यक्रम के कारण सिर्फ पैकिंग की सुविधा की बात सुन वह अभद्रता करते हुए धमकी देकर चला गया। आधा घंटे बाद प्रतीक यादव, शोभित शुक्ला, आशू श्रीवास्तव, अनुभव यादव, आशुतोष त्रिपाठी, हिमांशु यादव व क...