ललितपुर, मई 7 -- बहनोई के बुलावे पर वस्त्रावन ग्राम पंचायत से बहन की ससुराल हर्षपुर गए चचेरे भाई खाना खाने से पहले नहाने के लिए नहर चले गए और यहां दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। उधर, घर में भोजन पकाकर सभी का इंतजार करती बहन हादसे की जानकारी मिलते ही बदहवाश होकर रोने बिलखने लगी। मध्य प्रदेश जनपद स्थित अशोक नगर के चंदेरी थानान्तर्गत प्रानपुरा निवासी नीरज पुत्र मनोहरलाल विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई धर्मेन्द्र, मिथुन आदि के साथ कार से वस्त्रावन गांव अपने मामा के पुत्र की शादी में आया था। यहां उसकी चचेरी बहन रानी के पति जगदीश मिल गए। यह भी पढ़ें- ललितपुर में नहर में डूबने से तीन भाइयों की मौत जिन्होंने उन लोगों से प्रानपुरा जाने से पहले हर्षपुर आने का न्योता दिया। गुरुवार को वह सभी लोग ममेरे भाई धीरज विश्वकर्मा के साथ हर्षपुर अपनी ब...