हमीरपुर, मार्च 24 -- मौदहा, संवाददाता। विकासखंड के रतौली ग्राम प्रधान की अचानक मौत होने से घर में कोहराम मच गया। दोपहर बाद गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। रतौली गांव निवासी 38 वर्षीय निर्भय सिंह पाल वर्तमान समय में ग्राम प्रधान है। सोमवार की रात खाना खा-पीकर आराम से चारपाई में लेट कर सो गया। सुबह देर तक ना उठने पर जब उसकी पत्नी सुषमा ने उसे जगाने का प्रयास किया तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। इस पर पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगी। जिसके बाद आसपास पड़ोसी भी घर पहुंच गए। खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर जमा हो गई और लोग उसकी मौत पर चर्चाएं करते नजर आए। दोपहर बाद शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अपने पीछे आठ साल का पुत्र आर्यन व पांच साल की बेटी अंशिका समेत पत्नी को बिलखता छोड़ गया है। इस घटना से ग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.