नई दिल्ली, फरवरी 11 -- खाने के साथ या उसके तुरंत बाद सोडा पीना आज की लाइफस्टाइल में एक आम आदत बन चुकी है। ज्यादातर लोग इसे पाचन में मददगार मानते हैं और उस ठंडी-सी डकार को राहत का संकेत समझ लेते हैं। लेकिन सच इससे बिल्कुल उलट है। हेल्थ एक्सपर्ट और न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट डॉक्टर रमिता कौर के अनुसार, खाने के बाद सोडा पीना आपके पाचन तंत्र के लिए किसी झटके से कम नहीं है। सोडा में मौजूद कार्बोनेशन, रिफाइंड शुगर और एसिड पेट के नेचुरल एसिड को कमजोर कर देते हैं जिससे खाना सही तरह से पच नहीं पाता। इसका असर सिर्फ पेट तक सीमित नहीं रहता, बल्कि गट बैक्टीरिया, हार्मोन बैलेंस और मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ता है। लंबे समय तक यह आदत ब्लोटिंग, गैस, थकान और हार्मोनल समस्याओं की वजह बन सकती है। यही कारण है कि एक्सपर्ट खाने के बाद सोडा की जगह नेचुरल डाइजेस्टिव ड्रिंक...