बहराइच, अप्रैल 19 -- बहराइच। बौंड़ी थाने के नंदवल बाजार में मिकाइल उर्फ बाबा के ढाबे से रोटी कबाब खरीद रहे नूर आलम पुत्र मुमताज पर रूपईडीहा थाने के परगहावा निवासनी जुलैखा, उसके बेटे रवि ने हमला कर बेरहमी से मारपीट की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दर असल नूर आलम के अनुसार उसे बार बार मोबाइल पर काल किए जाने पर मना किया था। इसी रंजिश में मारपीट की गई। घायल को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। मां बेटे को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- चाकू से हमला कर किया घायल यह भी पढ़ें- मनबढ़ों ने अधेड़ को मारपीट कर किया घायल, मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...