रांची, मार्च 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के बूटी मोड़ स्थित चंपारण हंडी में खाना खराब होने की बात पर संचालक और ग्राहक भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट भी हुई। घटना सोमवार की है। इस संबंध में संचालक अभिषेक और डॉ अभय ने एक-दूसरे के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। संचालक अभिषेक की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी में डॉ सैयद और डॉ अभय को आरोपी बनाया गया है। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि नौ मार्च को उनके होटल में चार लोग खाना खाने के लिए पहुंचे थे। खाना खाने के बाद कर्मियों ने उनसे पैसे की मांग की तो सभी ने खाना खराब होने की बात कहकर पैसा देने से इंकार कर दिया। दबाव बनाने पर आरोपियों ने महिलाकर्मियों के साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस बीच आरोपियों ने महिलाकर्मियों के कपड़े भी फाड़ दिए। इस घ...