भागलपुर, अप्रैल 26 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के प्यालापुर के पास खानाबदोश गुलगुलिया परिवार के छह लोगों को शुक्रवार की रात कुछ लोगों लाठी-डंडा से पीटकर जख्मी कर दिया। इसमें 26 वर्षीय अर्जुन सिंह, 40 वर्षीय गुड्डी बाई, 52 वर्षीय करतार सिंह, 24 वर्षीय रूपा बाई, 40 वर्षीय संतोष सिंह और रवि सिंह घायल हो गए। चीख पुकार सुन गश्त कर रहे प्रभारी थानाध्यक्ष नियाज अहमद पहुंचे। पुलिस को देखते ही सभी लोग भाग गए। घायलों को पुलिस ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद भागलपुर रेफर कर दिया।घायलों के परिजन शिवा सिंह ने बताया कि वे लोग मध्य प्रदेश के रीवा जिले के दभौड़ के रहने वाले हैं। यह भी पढ़ें- रंजिश में युवक की पिटाई, नकदी छीनने का आरोप जड़ी बूटी घूमघूम कर बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका किसी से झगड़ा नहीं है। देर र...