प्रयागराज, मई 25 -- प्रयागराज, संवाददाता। खानम आर्ट गैलरी के छह वर्ष पूरे होने पर सोमवार को कलाकार कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में चुनी गईं निदा अंसारी, अरबिया इसरार, शैफ्ता व जफर अली को पांच-पांच हजार रुपये का खानम अवार्ड दिया गया।डॉ. जूही शुक्ला, तलत महमूद, राम रघुबीर मिश्र व सानिया जावेद आदि कलाकारों को बेस्ट आर्ट वर्क अवार्ड दिया गया। उप्र राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य रवींद्र कुशवाहा व संजय मालवीय ने कार्यक्रम की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...