प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज। करेली स्थित खानम आर्ट गैलरी की ओर से पांच से आठ मई तक शिमला में राष्ट्रीय प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। चार दिवसीय प्रदर्शनी में लाइव प्रस्तुति और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। गैलरी की अध्यक्ष डॉ. जाहेदा खानम के अनुसार कार्यक्रम में कलाकार प्रो. अशोक रॉय को 'परंपरा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2026' से सम्मानित किया जाएगा। खानम गैलरी की ओर से पिछले पांच वर्षों से कला के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। प्रदर्शनी का आयोजन बंगाल आर्ट फाउंडेशन के सहयोग से किया जाएगा। जाहिदा के अनुसार आयोजन का उद्देश्य है कि नई पीढ़ी भारतीय कला, संस्कृति क परंपरा से परिचित हो। यह भी पढ़ें- पांडुलिपि संरक्षण एवं कोसी पेंटिंग शैली का अवलोकन यह भी पढ़ें- जिले में सांस्कृतिक चेतना को किया जाएगा सुदृढ़, ...