रुडकी, मार्च 12 -- खानपुर विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा सत्र के दौरान खानपुर क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि खानपुर विधानसभा क्षेत्र के किन-किन विद्यालयों के उच्चीकरण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है और इस संबंध में क्या कार्रवाई की जा रही है। इस पर शिक्षा विभाग की ओर से सदन में जवाब दिया गया कि खानपुर विधानसभा क्षेत्र के चार विद्यालयों को उच्चीकृत करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। जिन विद्यालयों का उच्चीकरण किया जाना है उनमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चन्द्रपुरी कला, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डण्डेरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालावाली और राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय लंढौरा शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...