आजमगढ़, मई 31 -- सरायमीर। क्षेत्र के खानपुर स्थित जय गुरुदेव आश्रम पर वार्षिक सत्संग तीन,चार और पांच जून को होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही है। वहीं कार्यक्रम में दूर से आने वालों के लिए पंडाल एवं भंडारे की व्यवस्था की जा रही है। जय गुरुदेव मथुरा आश्रम के राष्ट्रीय उपदेशक सतीशचंद्र यादव ने बताया कि तीन और चार जून को सुबह सात बजे से तीन बजे तक सत्संग का कार्यक्रम होगा। पांच जून को मथुरा के उत्तराधिकारी पंकज महाराज का आगमन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...