समस्तीपुर, मार्च 5 -- खानपुर। खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांवों में बुधवार को सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोगों के जख्मी होने की खबर मिली है। हालांकि खानपुर थाना अध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति के मरने की पुष्टि की है। थानाध्यक्ष ने सिरोपटटी गांव में 71 वर्षीय शिवाराम के सड़क हादसे में मौत होने की बात कही है। उन्होंने बताया की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में अधिकतर घायल लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल से भाग गए। निजी क्लीनिकों में जख्मी का इलाज कराया जा रहा है। बता दें कि समस्तीपुर मथुरापुर बहेरी मुख्य मार्ग पर खानपुर थाना क्षेत्र के गुदार घाट पुल के पास एक अनियंत्रित बाइक सवार युवक पु...