देहरादून, मार्च 9 -- रुड़की। खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दपुरी बांगर में जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और आपस में भिड़ने पर आमादा रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दीपक पुत्र करणपाल, मनोज पुत्र सतपाल और प्रशांत पुत्र मनोज कुमार निवासी चन्दपुरी खुर्द को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...