समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- खानपुर। खानपुर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़कों पर जल जमाव की समस्या बनी हुई है। वैशाख माह में भी इस सड़क पर धूल उड़ने की बजाय दो से तीन फीट पानी लगा देख कर क्षेत्र के लोग आश्चर्यचकित हैं। इसी सड़क से प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मी प्रतिदिन प्रखंड मुख्यालय अपने कार्यालय आते जाते हैं। इसके अलावा यदा कदा जिला से भी खानपुर प्रखंड मुख्यालय आने वाले वरीय अधिकारियों का आवागमन भी इसी सड़क से होता है। सड़क पर लगे पानी को देखकर अधिकारी का ध्यान तो इस ओर जाता है। लेकिन इसके निदान के लिए अधिकारी कोई कदम उठाना मुनासिब नहीं समझते हैं। कुल मिलाकर सड़क को जल जमाव से मुक्त कराने के स्थाई निदान के लिए अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के प्रति रोष...