औरैया, अप्रैल 8 -- औरैया, संवाददाता। अपर मुख्य सचिव पशुधन मुकेश मेश्राम ने कस्बा खानपुर स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 197 गौवंश संरक्षित पाए गए। उन्होंने गोपूजन कर गौवंशों को गुड़ और केला खिलाया।निरीक्षण में साफ-सफाई और प्रबंधन व्यवस्था पर संतोष जताते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि गौवंशों को निर्धारित मानकों के अनुसार नियमित रूप से हरा चारा, भूसा और पशु आहार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही गौशाला में तैयार किए जा रहे गोबर आधारित उत्पाद जैसे धूपबत्ती, अगरबत्ती, मूर्तियां, दीपक, राखी, गोनाइल, पंचगव्य औषधियां और गो काष्ठ गोबर के लट्ठे की सराहना की। उन्होंने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी बी.एस. विकल को निर्देशित किया कि जिले की अन्य गौशालाओं के संचालकों का प्रशिक्षण खानपुर गौशाला में कराया जाए, ताकि उन्हें भी स...