सीवान, मार्च 17 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के खानपुर खैराटी पंचायत स्थित एमएस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में मनरेगा के तहत निर्मित खेल मैदान का मंगलवार को जांच टीम ने निरीक्षण किया। खेल विभाग, पटना को यथावस्तु स्थिति से अवगत कराने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने मैदान की स्थिति का जायजा लिया तथा निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक विजय प्रताप सिंह, वाल्मीकि ओझा और प्रदीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। विद्यालय के क्रीड़ा सचिव सैयद जफर इमाम और अली अब्बास ने जांच टीम को खेल मैदान की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने संबंधित पक्षों की बातें सुनने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया...