सीवान, जून 5 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खानपुर खैरांटी गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे व रॉड इत्यादि से जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में कुल पांच लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है।

इशहाक आलम की दावा पहले पक्ष से इशहाक आलम ने आवेदन देकर बताया कि 2 मई को लगभग ढाई बजे वो अपने पुत्र के साथ बालू गिट्टी के लिए स्टोर पर जा रहे थे। रास्ते में मस्जिद के समीप घात लगाए चार नामजदों समेत 10-12 अज्ञात लोगों ने अचानक लाठी डंडे , रॉड इत्यादि से हमला कर दिया और दोनों पिता पुत्र को घायल कर दिया। रास्ते से गुजरते लोगों ने बीच बचाव कर जान बचाई।

नूरतारा खातून की दावा वहीं दूसरे पक्ष से नूरतारा खातून ने आवेदन देकर बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर 3 नामजद समेत 4-5 अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर उ...