मुजफ्फर नगर, मई 6 -- मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खानुपुर स्थित सुभाष कॉलोनी में सोमवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया,जब कॉलोनी वासियों ने लगे हुए स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंका। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर मनमानी और जबरन मीटर लगाने का आरोप लगाया है।ग्रामीणों का कहना है कि वे दिन में खेतों पर काम करने चले जाते हैं,इसी दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी घरों में पहुंचकर बच्चों को डरा-धमकाकर स्मार्ट मीटर लगा जाते हैं। इसको लेकर कॉलोनीवासियों में आकोश है। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने हाल ही में 500 रुपये का रिचार्ज कराया था, लेकिन एक ही रात में उनके मोबाइल पर 2300 रुपये का बिल आने का मैसेज प्राप्त हुआ। मिलते ही रात में ही राष्ट्रीय लोकदल के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र राठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग को चेताव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.