गोपालगंज, दिसम्बर 17 -- थावे, एक संवाददाता। थावे थाना क्षेत्र के खानपुर कला गांव में सोमवार की देर रात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। इस मामले को लेकर गृहस्वामी के भाई खुर्शीद अनवर ने एक आरोपी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्राथमिकी में बरौली थाना क्षेत्र के जलपुरवा गांव निवासी खुर्शीद अनवर ने बताया है कि उनकी बहन नसरीन बानो वर्तमान में दिल्ली में रहती हैं और घर बंद था। सोमवार की रात करीब दो बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि बहन के घर में चोरी हो गई है। सूचना के अनुसार घर में किसी सदस्य के नहीं रहने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। खटपट की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए और घर के अंदर जाकर एक चोर को पकड़ लिया। जबकि...