खानपान स्टालों की हो नियमित जांच, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : राजीव
गया, जून 15 -- डीडीयू रेल मंडल के सीनियर डीसीएम राजीव रंजन ने सोमवार गया जंक्शन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम ने स्टेशन परिसर में संचालित खानपान स्टालों की भी जांच की। उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मानकों के अनुपालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। अधिकारियों को नियमित रूप से स्टालों की जांच करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था को और बेहतर बनाने और अतिरिक्त यात्री शेड विकसित करने पर जोर दिया। उनका कहना था कि बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। यह भी पढ़ें- खानपान स्टालों की हो नियमित जांच, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.