लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ, संवाददाता। वीआईपी रोड, आलमबाग स्थित शिव शांति आश्रम में चल रहे मानस सत्संग शिविर में संतुलित आहार और सही दिनचर्या को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। रविवार को डा. गोपाल शास्त्री और श्यामा दीदी ने बताया कि खान-पान में सुधार कर कई पुराने और जटिल रोगों से भी राहत पाई जा सकती है।डा. शास्त्री ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग भोजन के प्रति लापरवाह हो गए हैं, जिससे बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक, ताजा और संतुलित आहार शरीर को भीतर से मजबूत बनाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। श्यामा दीदी ने सात्विक भोजन, समय पर भोजन करने और नियमित दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। शिविर संयोजक रवि अरोड़ा ने बताया कि यह विशेष स्वास्थ्य शिविर 21 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से आयोजित किया जाएगा।...