शाहजहांपुर, मार्च 28 -- मीरानपुर। खानकाह हुसैनिया में परंपरागत सालाना उर्स मुबारक आज शनिवार से शुरू होगा। पांच दिवसीय उर्स मुबारक की तैयारी मुकम्मल कर ली गयी है। मुल्क के दूर दराज हिस्सों से आने वाले ज़ायरीन की रिहायश और लंगर के लिए कस्बे में कई स्थानों पर इंतज़ाम किया गया है। खानकाह परिसर और दरगाह में आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और सजावट की गयी है। खानकाह के सज्जादानशीन हज़रत मसऊद अहमद कलीमी के मुताबिक 28 मार्च को सुबह तड़के कुरान पाक की तिलावत से उर्स मुबारक की शुरुआत होगी। 29 मार्च को जियारत मू-ए-मुबारक, 30 मार्च को रस्म चादरपोशी, 31 मार्च को कांफ्रेंस और रस्म दस्तारबंदी और एक अप्रैल को सुबह कुल शरीफ होगा। हर रात महफिल समां में नामचीन कव्वाल अपने कलाम पेश करेंगे। भारी संख्या में जायरीन और स्थानीय गणमान्य अकीदतमंद उर्स मुबारक में शामिल होंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.