खानकाह शहबाजिया में तीन दिवसीय उर्स शुरू, अमन-चैन की मांगी दुआ
भागलपुर, अगस्त 1 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खानकाह-ए-शहबाजिया मौलानाचक में शुक्रवार से तीन दिवसीय हजरत मौलाना शहबाज मोहम्मद भागलपुरी का 399वां उर्स शुरू हो गया। खानकाह के सज्जादानशीं मौलाना सैयद शाह मो. इन्तेखाब आलम शहबाजी ने झंडोत्तोलन कर उर्स का शुभारंभ किया। उर्स-ए-पाक को लेकर दरगाह परिसर को आकर्षक ढंग से रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया है। झंडोत्तोलन के बाद आस्ताना परिसर में कुरआनखानी हुई और सज्जादानशीं ने विशेष दुआ कर देश में अमन-शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की दुआ की। इसके बाद हजरत मौलाना सैयद शाह आसिल शहबाजी की मजार पर फातिहा पढ़ी गई। देर रात नातिया व मनकबती मुशायरा खतीब-ए-आजाम रहमतुल्लाह अलैह की याद में आयोजित किया गया। उर्स के पहले दिन मजार शरीफ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। वहीं बिहार के विभिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.