भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर। खानकाह-ए-शहबाजिया के पूर्व सज्जादानशीन हजरत सैयद शाह शफीउल आलम शफी शहबाजी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स-ए-पाक रविवार को अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खानकाह परिसर में इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया गया। सज्जादानशीन सैयद शाह इंतेखाब आलम शहबाजी ने पूर्व सज्जादानशीन की दरगाह शरीफ पर चादरपोशी की। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए, और देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारा व तरक्की के लिए दुआ मांगी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...