रुडकी, अगस्त 29 -- कलियर, संवाददाता। साबिर पाक के उर्स के दौरान खानकाह फैजान-ए-वाहिद में शुक्रवार रात जश्ने शम्सुल आजम मनाया गया। इस दौरान कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए। महफिल में मौजूद अकीदतमंद कव्वालियों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान देश में आपसी भाईचारा, एकता और अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं। उर्स के मौके पर खानकाह फैजान-ए-वाहिद में गद्दीनशीन सैय्यद फरीद आलम साबरी की सरपरस्ती में जश्ने शम्सुल आजम का आयोजन किया गया। लंगर तकसीम करने के बाद महफिल-ए-शमा का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न हिस्सों से आए कव्वालों ने अपने-अपने कलाम पेश किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...