जमशेदपुर, फरवरी 25 -- जमशेदपुर। जाकिरनगर के खानकाहे शरफ में 6 दिवसीय नमाजे तरावीह अकीदत के साथ संपन्न हुई। इस तरावीह नमाज की इमामत मौलाना कारी एजेज अहमद ने किया । उन्होंने बताया कि गत 23 वर्षों से वे यहां तरावीह नमाज की इमामत कर रहे हैं । 23 वर्ष पूर्व इस खानकाह के संस्थापक पीरतरीकत मौलाना शाह अहमद अली फिरदौसी र . ने शुरू कराया था जो आज भी जारी है। तरावीह नमाज के बाद खानकाह के सज्जादानशीं मौलाना शाह हस्सान अहमद अली उसमानी ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य वक्तव्य मे कहा कि मानगो के विभिन्न क्षेत्रों के लोग यहां तरावीह पढ़ने आते हैं जिन मे अधिकतर व्यवसायी व दुकानदार हैं, वे कम समय मे तरावीह मे शरीक हो जाते हैं । मौलाना हस्सान ने तरावीह की महत्वता व विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तरावीह सुन्नत मोकदा है और सवाब से भरपूर है । सलतोस्लाम के बाद अपने...