बरेली, सितम्बर 30 -- खानकाहे नियाजिया एक बार फिर चिरागों की रोशनी से जगमग हो गई। बुधवार को मन्नत मुराद पूरी होने का ख्वाब लेकर खानकाहे पहुंचे अकीदतमंदों ने चिराग रोशन किए। सभी मजहब के लोग चिराग लेकर खानकाहे पर पहुंचे। खानकाहे पर गोस पाक के नाम से चरागा हुआ। दो दिन से चल रहे जश्न ए चिरागा में बुधवार को ख्वाजा कुतुब की गलियां अकीदतमंदों की भीड़ से खचाखच नजर आई। यहां गंगा जमुनी तहजीब की झलक दिखाई दी। मंजर ऐसा था कि हर मजहब के लोग हाथ उठाए चिराग रोशन करने पहुंचे।आंखें बयां कर रहीं थी दर्द की वो दास्तां जब अपने हमदर्द के लिए मजार पर दुआ की जा रही थीं। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: हज़रत निजामुद्दीन सैयद बाबा का मना सालाना उर्स शाम को शुरू हुआ चरागा रोशन करने का सिलसिला देर रात तक चला। अकीदतमंदों ने मन्नत और मुरादों का चरागा रोशन किया। खानकाहे निय...