लखीमपुरखीरी, जून 24 -- किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल राजवंशी के नेतृत्व में तमाम लोगों नें तहसील पहुंच कर तहसीलदार आरती वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि वर्तमान में किसानों को खाद की कमी से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे खेती प्रभावित होती है। पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। समितियों व दुकानों से उचित दर पर खाद दिलाई जाए। इसके अलावा नकली कीटनाशक, नकली बीज और मिलावटी उर्वरकों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान एडवोकेट अशर्फी लाल शर्मा, राम लखन, अमर गुप्ता, रामू त्रिवेदी, रामचंद्र प्रधान, राजीव भार्गव, आदिल खान, रजनीश कुमार, आबिद हुसैन उर्फ कमर, योगेश गुप्ता, राहुल, घनश्याम, शरजील अली, आकिब खान व लाल बहादुर राणा सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- किसानों की विभिन्न...