गंगापार, नवम्बर 6 -- गंगापार जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की दुर्दशा और खाद वितरण में हो रही धांधली को लेकर सोमवार को फूलपुर तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया।जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलपुर तहसील परिसर में धरना दिया जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी सुधीर कुमार चौधरी को सौंपा। जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि डीएपी खाद लेने के नाम पर किसानों से जबरन नैनो डीएपी भी थोप दी जा रही है। इफको सेवा केंद्रों पर किसानों को एक बोरी डीएपी के साथ नैनो लेने को मजबूर किया जा रहा है, जिससे लागत बढ़ रही है और मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। प्राइवेट दुकानदार किसानों से 1350 रुपये की बोरी के बजाय 2000 रुपये तक वसूल रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।जिला ...