शामली, जून 2 -- झिंझाना। केरटू स्थित बी-पैक्स समिति यहियापुर में मंगलवार को यूरिया खाद वितरण के दौरान अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। खाद लेने के लिए सुबह तड़के से ही बड़ी संख्या में किसान समिति परिसर पहुंच गए, लेकिन देर सुबह तक वितरण कार्य शुरू नहीं होने से किसानों में नाराजगी फैल गई। किसानों ने समिति प्रशासन पर वितरण व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- खुदरा यूरिया नहीं बेचने वाले दुकानों से होगा स्पष्टीकरणकिसानों की समस्याएं किसानों का कहना है कि धान और अन्य फसलों की तैयारी के लिए इस समय यूरिया खाद की आवश्यकता है। खाद की कमी और मांग अधिक होने के कारण किसान सुबह पांच बजे से ही लाइन में लग गए थे। किसान जयवीर ने बताया कि वह सुबह पांच बजे समिति पर पहुंच गए थे, लेकिन सुबह 11 बजे तक भी खाद वितरण शुरू नहीं हो सका। इस...