रुडकी, अप्रैल 21 -- लक्सर, संवाददाता। खाद की कालाबाजारी के मामले के बाद लक्सर गन्ना विकास समिति से किसानों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। चीनी एवं गन्ना उद्योग आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने खाद वितरण पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके चलते मंगलवार को प्रस्तावित खाद वितरण नहीं हो सका और सैकड़ों किसान निराश होकर वापस लौट गए। लक्सर गन्ना विकास समिति तहसील क्षेत्र के 50 हजार से अधिक किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक दवाइयां और कृषि यंत्र उपलब्ध कराती है, जिनका भुगतान बाद में गन्ना मूल्य से समायोजित किया जाता है। 16 अप्रैल की रात समिति में कार्यरत कर्मचारी राजवीर द्वारा खाद वितरण के दौरान कालाबाजारी का मामला सामने आया था। यह भी पढ़ें- अनियमितताओं में दो खाद लाइसेंस निलंबित किए गए यह भी पढ़ें- खाद की कालाबाजारी का मामला पकड़े जाने के बा...