मुरादाबाद, जनवरी 10 -- कुंदरकी नगर में सैफी वाली पुलिया के निकट शनिवार को खाद वितरण को लेकर दुकानदार और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि दुकान पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सैफी वाली पुलिया के पास स्थित खुर्शीद हुसैन की दुकान पर इफको खाद वितरण केंद्र संचालित है। बताया गया, जहां किसानों को उनकी भूमि के रकबे के अनुसार खाद का वितरण किया जाता है। दुकानदार खुर्शीद हुसैन ने बताया कि कुंदरकी निवासी एक युवक को पहले ही निर्धारित सीमा के अनुसार 20 कट्टे खाद दिए जा चुके थे। इसके बाद युवक ने दो कट्टे खाद और ले लिए। आरोप है कि जब युवक तीसरी बार फिर से खाद के कट्टे लेने दुकान पर पहुंचा और दुकानदार ने नियमों का हवाला देते हुए खाद देने से मना कर दिया, तो दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.