अमरोहा, अप्रैल 8 -- अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता ने खाद (उर्वरक) वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी रोकने के लिए तहसील, विकास खंड और न्याय पंचायत स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। अफसरों का दावा है कि जिले में खाद और उर्वरक की कोई कमी नहीं है। खरीफ सीजन की बुआई के दौरान भी खाद और उर्वरक की कोई कमी नहीं रहेगी। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि खाद वितरण के दौरान ओवररेटिंग, कालाबाजारी और तस्करी रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि खाद सही समय पर और निर्धारित मूल्य पर किसानों को मिले। खाद वितरण अब पीओएस मशीन के माध्यम से ही किया जा रहा है ताकि स्टॉक और वितरण का सही रिकॉर्ड बना रहे। किसानों को एक फसल सीजन में प्रति हेक्टेयर अधिकतम सात बैग यूरिय...