खाद लेने में समस्या पर नोडल अधिकारी से करें शिकायत
फिरोजाबाद, अगस्त 14 -- उपकृषि निदेशक एसपी सिंह ने कहा है कि कृषकों की आवश्यकता के दृष्टिगत विभिन्न प्रकार के उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। वर्तमान में 15373 मीट्रिक टन यूरिया, 5389 मीट्रिक टन डीएपी एवं 3474 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। किसान उर्वरक खरीद निर्धारित दर एवं आधार से करें। कालाबाजारी एवं अनाधिकृत बिक्री की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिक्री की निगरानी के लिए जिले में नोडल अधिकारियों की तैनाती की है। किसान समस्या होने पर नोडल अधिकारियों से मोबाइल नंबर 8510823185, 7817844034 पर संपर्क कर उन्हें सूचित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.