मऊ, अप्रैल 27 -- मऊ, संवाददाता। खाद-बीज व्यापारियों ने सोमवार को मऊ खाद-बीज व्यापारी सेवा समिति के तत्वावधान में कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किए। व्यापारियों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। चेताया कि मांगों पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएग। जिलाध्यक्ष दीनदयाल कुशवाहा ने बताया कि उत्तर प्रदेश खाद बीज व्यापार सेवा समिति के आह्वान पर देशभर के खाद, बीज और कीटनाशक व्यापारी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हैं। कहा कि व्यापारी लंबे समय से नीतिगत और व्यवहारिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। यह भी पढ़ें- खाद, बीज और कृषि रक्षा रसायन के 2685 लाइसेंसियों ने बंद रखीं दुकानें चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगामी खरीफ सीजन से पहले अनि...