अररिया, अप्रैल 7 -- भरगामा, एक संवाददाता प्रखंड कृषि पदाधिकारी भरगामा द्वारा खाद-बीज दुकान में अनियमितता को लेकर कार्रवाई की गई है। इस संबंध में कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक वरुण कुमार राम ने थानाध्यक्ष भरगामा को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी आलोक प्रकाश के निर्देश पर 4 अप्रैल 2026 को मे. रागीब खाद बीज भंडार, प्रो मो. आकील पिता मो खालीद विषहरिया, वार्ड संख्या 12 थाना भरगामा के खाद-बीज दुकान की जांच की गई। जांच के दौरान दुकान में भारी अनियमितता सामने आई। आवेदन मे बताया गया कि जांच में पाया गया दुकान में स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक भंडारण में अंतर है। फैक्ट (एनपीके) खाद में 13 बोरा की कमी पाई गई, जबकि यूरिया खाद में भी बड़े स्तर पर गड़बड़ी उजागर हुई। स्टॉक रजिस्टर में जहां 155 बोरा...