आरा, मई 23 -- जंग की तपिश : इंट्रो : भोजपुर जिले के किसानों के लिए खरीफ मौसम से ही खेती करना दुष्कर हो जाएगा। पश्चिमी देशों में तनाव और युद्ध के कारण डीएपी, एसएसपी, सल्फरऔर पोटाशयुक्त उर्वरक की किल्लत हो जाएगी। साथ ही इसके दाम में प्रति बोरा 300- 400 रुपए बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। धान का बीज भी प्रति किलो 15- 20 रुपए महंगा हो जाएगा। इस कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ बड़ी किल्लत की भी आशंका जताई गई है। आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले के किसानों को इस साल खरीफ मौसम से ही खेती करना काफी महंगा हो जाने के साथ-साथ कठिन हो जाने की संभावना जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- खाद-बीज महंगा होने से खरीफ मौसम से ही खेती में मुश्किलें कारण कि पश्चिमी देशों में युद्ध और तनाव के चलते उर्वरक के साथ बीज भी काफी महंगा हो जाएगा। ये सभ...