गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के 2685 बीज, उर्वरक और कृषि रक्षा रसायन बिक्री के लाइसेंस धारकों ने पूर्व घोषणा के मुताबिक सोमवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। गोरखपुर बीज-उर्वरक व्यापारी संघ गोरखपुर के जिला अध्यक्ष श्रद्धानन्द त्रिपाठी ने बंद को मिले व्यापक पर हर्ष व्यक्त किया। मांग किया कि सरकार को अपनी नीतियों पर पुर्नविचार करना चाहिए। व्यापारियों की प्रमुख मांगों में अनुदानित उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग बिक्री बंद करना। यूरिया और एनपीके की डिलीवरी एफओआर आधार पर उपलब्ध कराना। डीलर मार्जिन को न्यूनतम 8 प्रतिशत करना। सैंपल फेल होने की स्थिति में कार्रवाई निर्माता कंपनी पर करना। यह भी पढ़ें- खाद, बीज और कृषि रक्षा रसायन के 2685 लाइसेंसियों ने बंद रखीं दुकानें '...