अलीगढ़, जून 3 -- पिसावा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव शाहपुर स्थित आयुष पब्लिक इंटर कालेज में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया और अपनी खाद, बीज, बिजली तथा पानी से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर गहरा मंथन किया। यह भी पढ़ें- भाकियू पंचायत में गन्ना भुगतान, खाद संकट और बिजली समस्याओं पर गरजे किसानकिसानों की समस्याएं महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा और जिलाध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ भोला चौधरी के सामने किसानों ने अपनी व्यथा रखी। किसानों ने मांग की कि पिछले सालों की तरह यूरिया और डीएपी खाद का सुचारू वितरण किया जाए। इसके साथ ही गेहूं क्रय केंद्रों पर बारदाने (बोरों) की पर्याप्त व्यवस्था कर तत्काल खरीद शुरू करने, अ...