गोपालगंज, मार्च 12 -- कुचायकोट। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने खाद-बीज की दुकान की आड़ में चल रहे शराब के कारोबार का गुरुवार को खुलासा किया। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 7,153 बोतल शराब बरामद की । हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही दुकानदार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पोखारभिंडा गांव के पास एनएच किनारे स्थित एक खाद-बीज की दुकान की आड़ में काफी दिनों से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर गुरुवार को दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान में रखे कार्टनों की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। गिनती के बाद पुलिस ने कुल 7,153 बोतल शराब जब्त की। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने किराये पर एक कमरे का भवन लेकर ...