एटा, फरवरी 20 -- कस्बा के रेलवे रोड स्थित खाद बीज की दुकान से गुरूवार की रात्रि में नकब लगाकर चोरी कर ली। जानकारी होने पर कई लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारहरा के रेलवे स्टेशन पर सुल्तानपुर निवासी डोरीलाल की ओम कृषि सेवा केन्द्र के नाम से खाद बीज की दुकान है। गुरूवार की शाम को वह दुकान को बंदकर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह से खोली तो दुकान के अंदर दीवार कटी हुई दिखी। दुकान के अंदर जाकर देखा तो सामान नहीं था। दुकान के अंदर रखे महंगे-महंगे बीज नहीं मिले। दुकान से चोरी होने की खबर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी केकेलोधी ने बताया कि घटना की प्रथामिकी तहरीर के आधार पर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चेारी का खुलासा करने के लिए पुलिस जूटी हुई है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.