खाद बिक्री में अनियमितता पर 41 दुकानदारों को नोटिस
लखीमपुरखीरी, जून 23 -- जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के खाद विक्रेताओं की दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं पर 41 फुटकर विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब न देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इससे पहले अनियिमितताएं मिलने पर 28 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं जबकि नौ खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए थे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्रति हेक्टेयर अधिकतम सात बोरी यूरिया व पांच बोरी डीएपी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर कोई समस्या है तो कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7570088259 और 7839882212 पर फोन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.