समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- हसनपुर। एफएसएस मोबाइल ऐप के माध्यम से खाद बिक्री प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने को लेकर उर्वरक विक्रेताओं को ई-किसान भवन के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। अनुमंडल कृषि अधिकारी हरेराम सिंह ने उर्वरक विक्रेताओं को एफएसएस (फर्टिलाइजर सेल्स सिस्टम) के बारे में जानकारी दी। खाद बिक्री एवं आवेदन प्रणाली के सुचारू रूप से संचालन को लेकर खाद दुकानदारों को प्रशिक्षण दिया गया। खाद की बिक्री, आवेदन और बुकिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य पुरानी मशीन आधारित प्रणाली को एफएसएस से जोड़कर नई व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री की निगरानी आसान होगी।खाद बिक्री आवेदन प्रणाली से किसान मोबाइल ऐप या वेब पोर्टल से अपनी जरूरत के हिसाब से खाद का एडवांस बुकिंग कर सकेंगे। मौके पर प्रखंड कृषि अध...