हरदोई, जुलाई 7 -- हरदोई। जिले में सभी खाद बिक्री केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें यह फरमान जारी किया गया। इससे खाद वितरण में पारदर्शिता आएगी। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यंत्रीकरण, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता, प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा किसानों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र किसानों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। बैठक में खरीफ फसलों की बुआई, सिंचाई व्यवस्था, उर्वरकों एवं प्रमाणित बीजों की उपलब्धता तथा कृषि निवेशों की नियमित ...